संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत मारकुंडी मुख्यमार्ग मीना बाजार में 8 जुलाई की मध्यरात्रि में चालक चंदू भारती पुत्र रामनाथ भारती निवासी मारकुंडी मीना बाजार अपनी 22 चक्का ट्रक खड़ा करके घर खाना खाने गया हुआ था।
इसी दौरान चोरों ने मीना बाजार स्थित राम जानकी गुप्ता कोटेदार के दुकान के समीप सटे मार्ग खड़ी ट्रक नंबर यू. पी.62 सी टी/87 28 से दो बैट्री और टर्मिनल निकाल कर फरार हो गये थे।इसकी जानकारी होने पर पीड़ित चालक ने गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी श्री प्रकाश भारती को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की हैं।

बताते हैं कि कुछ माह से मारकुंडी मुख्य राजमार्ग वाराणसी- शक्तिनगर पर मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन फासिल्स पार्क मुख्य राजमार्ग पर चोरों की सक्रियता काफी थम सी गई थी लेकिन पुनः बरसात शुरु होते ही रात के अंधेरों में चोरों की सक्रियता बढ़ जाने से वाहन स्वामियों और चालकों में दहशत फैल गई है।





