• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Nithari Murder Case: ‘कई खुलासे करने वाला था, इससे पहले ही…’, पीड़ित परिवार ने सुरेंद्र कोली की आत्महत्या पर उठाए सवाल

Admin by Admin
September 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Nithari Murder Case: ‘कई खुलासे करने वाला था, इससे पहले ही…’, पीड़ित परिवार ने सुरेंद्र कोली की आत्महत्या पर उठाए सवाल


Last Updated:September 18, 2026, 15:10 IST

Nithari Murder Case Surendra Koli News: नोएडा के चर्चित निठारी हत्याकांड वाले सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में उसकी चाय की दुकान के पास फंदे से लटका मिला. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं पीड़ित परिवार ने बातचीत में बताया कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है.

'कई खुलासे करने वाला था, इससे पहले ही...', सुरेंद्र कोली के सुसाइड पर उठे सवालZoom

सुरेंद्र कोली की आत्महत्या पर उठे सवाल

नोएडा: बहुचर्चित निठारी हत्याकांड वाले सुरेंद्र कोली ने आज शुक्रवार, 18 सितंबर के दिन हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं निठारी कांड में अपनी बेटी ज्योति को खोने वाले झब्बू लाल और उनकी पत्नी सुनीता ने सुरेंद्र कोली की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. न्यूज18 से खास बातचीत में पीड़ित परिवार ने दावा किया कि कोली की मौत की गहराई से जांच होनी चाहिए. परिवार ने आशंका जताई कि उसके पास निठारी कांड से जुड़े कई ऐसे राज हो सकते थे, जिनका खुलासा होने की संभावना थी.

हालांकि निठारी कांड में झब्बू लाल की बेटी ज्योति भी लापता हुई थी. बाद में मामले की जांच के दौरान मानव अवशेष बरामद हुए थे. ज्योति के परिवार ने वर्षों तक इस मामले में न्याय की मांग की. कोर्ट में चले लंबे मुकदमे के बाद सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को अलग-अलग मामलों में दोषमुक्त किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2025 में कोली को बरी कर दिया था.

परिवार ने कोली की हत्या का लगाया आरोप
अब सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद पीड़ित परिवार ने अचानक हुई उसकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं. झब्बू लाल और सुनीता का कहना है कि अगर कोली को आत्महत्या ही करनी होती तो वह जेल में रहते हुए भी ऐसा कर सकता था या जहर खा सकता था. परिवार का आरोप है कि ‘फांसी नहीं लगाई गई, उसे मारा गया है’ और इस आशंका की जांच होनी चाहिए.

परिवार ने आगे आशंका जताई कि संभव है कि मोनिंदर सिंह पंढेर ने कोली को कुछ पैसे देने का वादा किया हो. उनके मुताबिक, अगर पैसे नहीं दिए गए और कोली ने निठारी कांड से जुड़े किसी राज का खुलासा करने की बात कही होगी, तो ऐसी स्थिति में उसकी हत्या की संभावना की भी जांच होनी चाहिए. हालांकि, ये पीड़ित परिवार खुद की राय है, पुलिस ने ऐसी कोई आशंका नहीं जताई है.

पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का खुलासा
बता दें कि हरिद्वार पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में उसकी चाय की दुकान के पास फंदे से लटका मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. वहीं पुलिस पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच करेगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 18, 2026, 15:04 IST



Source link

Previous Post

Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड… मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.