संवाददाता@विशाल टंडन……

गुरुवार को अपना दल (एस) सोनभद्र के जिला मीडिया सचिव एवं जिला प्रभारी युवा मंच विकास पटेल ने अपनी ग्राम पंचायत सरईगढ़ तथा आसपास की ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सरईगढ़ और निकटवर्ती गांवों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी कार्य, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य आवश्यक संचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने एडीओ टेलीफोन, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), सोनभद्र को प्रकरण भेजते हुए ग्राम पंचायत में मोबाइल नेटवर्क की समस्या की जांच कर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की पहल से क्षेत्र में जल्द ही मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान होगा, जिससे लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिल सकेगी।





