संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बीएनएस के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 77/2026 में दर्ज धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले के वांछित आरोपी गोपाल सिंह (27 वर्ष) पुत्र उदित सिंह गोंड, निवासी रासपहरी, थाना म्योरपुर को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, कांस्टेबल रामजीत बिंद, हेड कांस्टेबल अजेय पाठक तथा हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।





