संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय….

चोपन थाना पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पशु चोरी की शिकायत पर थाना चोपन में मुकदमा संख्या 263/2026 धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा क्षेत्र के जंगल में दबिश देकर अमर राज उर्फ अमृत (22) एवं बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू (27), दोनों निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मवेशियों को चोरी कर जंगल में छिपा रखा था और अवसर मिलने पर बेचने की योजना बना रहे थे। बरामद पशुओं को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सहित चोपन थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





