• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 19, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. सकरी सड़क और क्षतिग्रस्त नालियां बढ़ा रहीं खतरा, न्यू कॉलोनी-पकरी मार्ग पर हादसे के बाद लोगों में आक्रोश

JK Gupta by JK Gupta
June 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीण संवाददाता@विष्णु अग्रहरी…….

रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र की न्यू कॉलोनी स्थित न्यू कॉलोनी-पकरी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्ग की संकरी चौड़ाई और सड़क किनारे पटरी के अभाव के कारण एक चार पहिया वाहन दूसरे वाहन को पास देने के दौरान सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि वाहन चालक और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय जे.बी. सिंह का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है और यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। सड़क की सतह पटरी से ऊंची होने के कारण दो वाहन आमने-सामने आने पर एक वाहन को किनारे उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं तथा कई स्थानों पर उनके ढक्कन टूटे हुए या खुले पड़े हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

यह संपर्क मार्ग वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे को पन्नूगंज मार्ग से जोड़ता है और बाईपास मार्ग के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें तथा मालवाहक वाहन गुजरते हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना और बढ़ जाती है।

स्थानीय निवासी बाबा सिंह, विशाल, संजय मौर्य, आनंद, टिंकू और अनिल सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों ओर मजबूत पटरी का निर्माण कराया जाए, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जाए तथा खुले पड़े ढक्कनों को तत्काल लगवाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Previous Post

दुद्धी. आकाशीय बिजली के झटके से पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Next Post

सोनभद्र. अब से कलेक्ट्रेट परिसर में एक चिन्हित जगह पर होगा धरना प्रदर्शन, लिए जाएंगे ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. अब से कलेक्ट्रेट परिसर में एक चिन्हित जगह पर होगा धरना प्रदर्शन, लिए जाएंगे ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्रकेंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम
  • सोनभद्र. आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
  • सोनभद्र. सोन नदी में कथित अवैध खनन के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठित
  • सोनभद्र. अब से कलेक्ट्रेट परिसर में एक चिन्हित जगह पर होगा धरना प्रदर्शन, लिए जाएंगे ज्ञापन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्रकेंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम
  • सोनभद्र. आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.