संवाददाता@रामकेश यादव…….

करमा थाना स्थित केकराही मेडिसिटी हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा के मौत के बाद परिजनों का हंगामा एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश क्रम में सह नोडल अधिकारी डॉo गुरु प्रसाद ने पुलिस के सहयोग से मेडिसिटी अस्पताल सीज कर दिया साथ ही केकराही स्थित न्यू उपकार हॉस्पिटल मे छापेमारी के दौरान कोई चिकित्सक नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर जांच आख्या सीएमओ को सौपी जाएगी।
बता दें केकराही में बीती रात संतोषी देवी उम्र लगभग 30वर्ष पत्नी राम जी निवासी पुरखास की आपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो जाने के बाद परिजन हंगामा कर दिए।पुलिस प्रशा सन के समझाने बुझाने के बाद परिजन एफ आई आर दर्ज़ व उचित मुवावाजे पर माने थे। तब पुलिस शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।

वहीं केकराही स्थित न्यू उपकार हॉस्पिटल मे छापेमारी के दौरान कोई चिकित्सक नहीं मिले जांच आख्या सीएमओ को सौपी जाएगी।
बिना चिकित्सक के 03 मरीजों का चल रहा था
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग ने करमा थाना क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालो पर दिनांक 19 जून को छापेमारी अभियान चलाया गया।
डाक्टर गुरु प्रसाद अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में न्यू उपकार हॉस्पिटल मे आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रभारी अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद ने बताया कि उपकार हॉस्पिटल केकराही का सीएमओ के आदेश के बाद मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया जहाँ 3 मरीजों का उपचार चल रहा था , लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला सिर्फ एक एनम उपस्थित थी।बिना डॉक्टर के इन भर्ती मरीजो का इलाज कौन कर रहा है,या फिर स्वास्थ्य महकमा फिर किसी मौत का इंतजार कर रहा है ।

डा गुरु प्रसाद के निरीक्षण में पाया गया बिना किसी योग्य चिकित्सक के निजी हॉस्पिटल संचालित हो रहे है।निरीक्षण के पश्चात गड़बड़ी पाये जाने वाले अस्पताल के विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है। अधीक्षक ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया गया है जिसमे डाक्टर नही मीले मरीज भर्ती थे। जांच आख्या सीएमओ को सौंपी जाएगी।





