मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज के समीप शुक्रवार की सुबह एक बाइक और टोटो में आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय विनय कुमार पुत्र रंजीत पटेल निवासी बर्दिया सी तापीय परियोजना में अपने कार्य स्थल पर सुबह 8 बजे के करीब जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे टोटो चालक द्वारा अचानक टोटो वाहन को मोड़ दिया गया, जिससे बाईक समेत टोटो में टकरा जाने से विनय कुमार को गंभीर चोटे आ गई।

आनन फानन में मौजूद लोगों द्वारा विनय को तापीय परियोजना चिकित्सालय पहुंचाया गया। वही इलाज कर रहे चिकित्सकों द्वारा विनय के चेहरे तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए आधे दर्जन से ज्यादा टांके लगाए साथ ही स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।
मौके पर मौजूद विनय के पिता रंजीत पटेल ने बताया कि टोटो चालक नशे में धुत था। हालांकि दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा टोटो को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया।





