संवाददाता@विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म एवं मारपीट के मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा थाना घोरावल पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि सुरेंद्र शर्मा पुत्र बरसाती निवासी मझिगवां द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया तथा बाद में खर्चा-खुराक मांगने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा, घोरावल के पास से आरोपी सुरेंद्र शर्मा को शुक्रवार सुबह करीब 06:15 बजे गिरफ्तार किया गया। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, जयप्रकाश राव शामिल रहे।





