संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में घोरावल पुलिस टीम द्वारा हिंदुआरी तिराहा से थाना करमा पर पंजीकृत मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महानंद पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर निवासी जलालपुर, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर को शुक्रवार सुबह 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

महानंद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महताब खां, शिवमंगल यादव, गंगाचरण शामिल रहे।





