संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

एनटीपीसी रिहंद परियोजना में उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब गुरुवार की सायं में गरज तड़क के बीच हुई बारिश में अर्थ फाल्ट हो जाने से तीनों स्टेज की पांच पांच सौ मेगावाट की छ यूनिट के उत्पादित तीन हजार मेगावाट बिजली अचानक बंद हो गई इससे चारों ओर अंधेरा पसर गया।अचानक प्लांट बंद होने की सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे टीम के साथ फाल्ट को ठीक करने में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के पश्चात चार यूनिट को ठीक करके दो घंटे बाद उत्पादन पर ले लिया गया वही दो यूनिट बंद है जल्द ही इसको ठीक करके लोड पर ले लिया जाएगा।इस बाबत एच आर प्रबंधन के रौशन कुमार ने बताया कि लाइटनिंग से ओभर करेंट फ्लो होने से अर्थ फाल्ट हो गया जिससे यूनिट ट्रिप हुई ।दो घंटे बाद चार यूनिट लोड पर आ गई और दो यूनिट का कार्य चल रहा है जल्द लोड पर आ जाएगा।





