• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

@जे0 के0…..

Sonbhadra । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैम्प की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, आवश्यक फर्नीचर, शौचालय, शेड और उचित साइनेज की व्यवस्था कराई जाएगी।

रैम्प और फर्नीचर की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

मतदेय स्थलों पर विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता विद्युत खंड राबर्ट्सगंज और पिपरी को दी गई है। वहीं शेड की व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उचित साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करते हुए कार्य पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशासन द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सुनिश्चित की जा सके।

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. मारकुंडी की गलियों में पैदल पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Next Post

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की असल राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, 2027 की तैयारी शुरू

Next Post
उमेश पाल की पत्नी जया पाल की असल राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, 2027 की तैयारी शुरू

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की असल राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, 2027 की तैयारी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.