• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Box Office News: ‘द पैराडाइज’ ने 8वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर डटी ‘द वन’, 1 हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
Box Office News: ‘द पैराडाइज’ ने 8वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर डटी ‘द वन’, 1 हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 23:34 IST

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, 8वें दिन इसका अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज हुआ. दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन’ भी कड़ी टक्कर के बीच मजबूती से डटी हुई है. रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. जानिए दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

नई दिल्ली. एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की थी. यह साउथ स्टार नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि, वर्किंग डेज में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. 8वें दिन इस मूवी ने सबसे कम बिजनेस किया है. दूसरी तरफ, 7वें दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की माइथोलॉजिकल मूवी ‘द वन’ ने ‘द पैराडाइड’ से ज्यादा कमाई करते हुए भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Advertisement
Advertisement

नानी की ‘द पैराडाइज’ अपने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की धमाकेदार शुरुआत बुधवार को हुए प्रीमियर से ही हो गई थी, जहां इसने 11.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. इसके बाद गुरुवार यानी अपने पहले आधिकारिक दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर 46.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

फिल्म ने शुक्रवार को 14.90 करोड़ कमाए. शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखा गया और इसने 15.25 करोड़ बटोरे. वहीं रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसने 15.70 करोड़ का कलेक्शन किया. सोमवार से फिल्म की कमाई में जो गिरावट शुरू हुई, वो बुधवार तक काफी कायम रही और 7वें दिन फिल्म महज 3.4 करोड़ पर सिमट गई. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार यानी 8वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन करते हुए रात 11 बजे तक 3.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 108.20 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, दुनियाभर में यह मूवी अब तक 158.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

‘द पैराडाइज’ भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली नानी की पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्में ‘हिट: द थर्ड केस’ और ‘सरिपोधा सनिवारम’ 100 करोड़ के काफी करीब पहुंची तो थीं, लेकिन इस आंकड़े को छू नहीं पाई थीं. ‘द पैराडाइज’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से ही हासिल हुई है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ की रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और वीकेंड में इसकी कमाई में अच्छी बढ़त देखी गई. (फोटो साभार: IMDb)

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को रात 11 बजे तक ‘द वन’ ने 4.40 करोड़ का कारोबार किया. यह अब तक का इसका सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भारत में कुल 53.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर एक मजबूत पकड़ बना ली है. (फोटो साभार: IMDb)

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ और मार्वल की री-रिलीज ‘अवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ जैसी बड़ी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ के साथ खाता खोला. रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल लेते हुए 14.35 करोड़ बटोरे, जो अब तक की इसकी एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई है. सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने 5.25 करोड़ कमाए. वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में सरप्राइज ग्रोथ देखने को मिली और इसने 6 करोड़ का कलेक्शन किया और बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 01, 2026, 23:34 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

Next Post

राज्यसभा चुनाव: 7 बीजेपी 2 सपा तय है, पर यूपी से 10वां नाम किसका होगा? बाकी टेंशन में फिर अखिलेश क्यों मस्त

Next Post
राज्यसभा चुनाव: 7 बीजेपी 2 सपा तय है, पर यूपी से 10वां नाम किसका होगा? बाकी टेंशन में फिर अखिलेश क्यों मस्त

राज्यसभा चुनाव: 7 बीजेपी 2 सपा तय है, पर यूपी से 10वां नाम किसका होगा? बाकी टेंशन में फिर अखिलेश क्यों मस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.