• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

Admin by Admin
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

[ad_1]

Last Updated:October 01, 2026, 23:42 IST

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में गुरुवार को चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई. दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के एक कमरे से धुआं उठता देख लोगों में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय अस्पताल में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था. सूचना मिलते ही गोसाईगंज फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची.

लखनऊ: चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, टला हादसाZoom

लखनऊ के अस्पताल में टला बड़ा हादसा. (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में गुरुवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड होते-होते टल गया. शिवलर चौराहे के पास संचालित चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में भारी दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया. दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत करते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग अस्पताल के अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के एक कमरे से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई. कंट्रोल रूम को दोपहर 3:27 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद गोसाईगंज फायर स्टेशन से तुरंत एक दमकल यूनिट (MFE) को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

मरीज नहीं होने से टला बड़ा हादसा
इस अस्पताल का संचालन डॉ. रिंकी रश्मी द्वारा किया जाता है. फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त अस्पताल के अंदर कोई मरीज मौजूद नहीं था. अस्पताल का पूरा स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल आया था और इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. समय रहते आग बुझ जाने से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.

चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल में आग लगने की घटना कहाँ और कब हुई?
यह घटना राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में शिवलर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुई.

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना कितने बजे मिली और उन्होंने क्या कदम उठाया?
दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को दोपहर 3:27 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद गोसाईगंज फायर स्टेशन से एक दमकल यूनिट (MFE) को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया.

क्या इस अग्निकांड में कोई जनहानि या हताहत हुआ है?
नहीं, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. घटना के वक्त अस्पताल में कोई मरीज मौजूद नहीं था और पूरा स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल आया था.

अस्पताल का संचालन किसके द्वारा किया जाता है और आग लगने का मुख्य कारण क्या बताया जा रहा है?
इस अस्पताल का संचालन डॉ. रिंकी रश्मी द्वारा किया जाता है और प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 01, 2026, 23:42 IST

[ad_2]

Source link

Views: 28
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए ‘पुराने दिन’

Next Post

Box Office News: ‘द पैराडाइज’ ने 8वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर डटी ‘द वन’, 1 हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Next Post
Box Office News: ‘द पैराडाइज’ ने 8वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर डटी ‘द वन’, 1 हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Box Office News: 'द पैराडाइज' ने 8वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर डटी 'द वन', 1 हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement