• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए ‘पुराने दिन’

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए ‘पुराने दिन’

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 23:46 IST

गायक अरिजीत सिंह, संगीतकार रोचक कोहलीऔर गीतकार कुमार की तिकड़ी ने फिर कमाल किया है. ‘तेरा यार हूं मैं’ की सफलता के बाद वे नया गाना ‘पुराने दिन’ लेकर हाजिर हैं. निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘पहले प्यार दूसरी बार’ के गाने में कॉलेज के वक्त की रोमांस को दिखाया गया है. टी-सीरीज पर रिलीज यह गाना श्रोताओं को उनकी जवानी के दिनों की याद दिलाएगा. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Advertisement
Advertisement

अरिजीत का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए 'पुराने दिन'Zoom

युवाओं को पसंद आ रहा नया गाना. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: ‘तेरा यार हूं मैं’ जैसे लोकप्रिय गाने के बाद गायक अरिजीत सिंह एक बार फिर संगीतकार रोचक कोहली, गीतकार कुमार और निर्माता-निर्देशक लव रंजन के साथ जुड़े हैं. यह टीम ड्रामा फिल्म ‘पहले प्यार दूसरी बार’ के नए गाने ‘पुराने दिन’ के लिए साथ आई है. ‘पुराने दिन’ को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. यह गाना फिल्म के छह मुख्य किरदारों के बीच दोस्ती, प्यार और पहली मोहब्बत से जुड़ी भावनाओं को सामने लाता है. फिल्म में तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लूथरा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, स्पर्श वालिया और अलीशा चोपड़ा अहम भूमिकाओं में हैं. खास बात यह है कि फिल्म के छहों अहम कलाकार इसी फिल्म से अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं.

संगीतकार रोचक कोहली ने गाने के बारे में कहा कि ‘तेरा यार हूं मैं’ को आज भी मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि ‘पुराने दिन’ के साथ वह लव रंजन, अरिजीत सिंह और कुमार के साथ फिर से जुड़कर एक ऐसी भावना को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, जो उतनी ही सार्वभौमिक है—पहले प्यार की मासूमियत. रोचक ने कहा कि टीम ने ऐसा गाना बनाने की कोशिश की है, जो सुनने में जाना-पहचाना लगे, लेकिन उसमें नयापन भी हो. उन्हें उम्मीद है कि ‘पुराने दिन’ भी श्रोताओं के बीच अपनी जगह बनाएगा और लंबे समय तक लोगों को पसंद आएगा.

कॉलेज की जिंदगी को दिए शब्द
गीतकार कुमार ने बताया कि ‘तेरा यार हूं मैं’ और ‘पुराने दिन’ दोनों ही दोस्ती और बड़े होने के दौरान बनने वाली यादों की इमोशनल दुनिया से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि ‘पुराने दिन’ के जरिए उन्होंने कॉलेज की जिंदगी की उस मासूमियत को शब्द देने की कोशिश की है, जब दोस्ती, पहला क्रश और छोटी-छोटी बातें भी बेहद खास लगती थीं. कुमार के मुताबिक, गाने का मकसद उस दौर को याद करना है जिसे लोग पीछे छोड़ चुके हैं, लेकिन उससे जुड़ी भावनाएं आज भी उनके साथ रहती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि गाने के बोल श्रोताओं को उनकी जवानी, दोस्तों के साथ बिताए समय और पहली भावनाओं की याद दिलाएंगे. ‘पुराने दिन’ फिलहाल टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है. लव फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत ‘पहले प्यार दूसरी बार’ का संयुक्त निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 01, 2026, 23:46 IST





Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Previous Post

कैसे लापता हुए थे KGMU के नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, पार्टी में विवाद के बाद पीटा, फिर साथी संग घाघरा नदी में फेंका

Next Post

अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

Next Post
अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

अस्पताल में अचानक भड़की आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार, लखनऊ के चक्रवर्ती आई-हॉस्पिटल में टला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.