• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कैसे लापता हुए थे KGMU के नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, पार्टी में विवाद के बाद पीटा, फिर साथी संग घाघरा नदी में फेंका

Admin by Admin
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कैसे लापता हुए थे KGMU के नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, पार्टी में विवाद के बाद पीटा, फिर साथी संग घाघरा नदी में फेंका

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 23:55 IST

KGMOU Nursing Superintendent Pawan Garg Missing: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के आर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पवन गर्ग के रहस्यमयी तरीके से लापता होने के मामले में बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खुलासा हुआ है. 27 सितंबर की रात से लापता पवन गर्ग और उनके साथी सचिन को दबंगों ने इटौंजा के लुदौली गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद बेरहमी से पीटा. इसके बाद दोनों को अधमरी हालत में कार में डालकर सीतापुर-बहराइच बॉर्डर पर घाघरा नदी में फेंक दिया. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि घाघरा नदी में एसडीआरएफ दोनों की तलाश कर रही है.

कैसे लापता हुए KGMU के नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, पार्टी में झगड़े के बाद पीटा, फिरZoom

केजीएमयू के असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पवन गर्ग के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. (फोटो- www.kgmu.org)

KGMOU News: केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में तैनात असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पवन गर्ग के अचानक लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, लेकिन जो सच सामने आया है उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. 27 सितंबर की रात से लापता चल रहे पवन गर्ग और उनके साथी सचिन की हत्या की नीयत से पिटाई करने के बाद उन्हें नदी में बहा दिया गया. पुलिस की हिरासत में आए आरोपियों की निशानदेही पर अब नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस जांच और संदिग्धों से पूछताछ में सामने आया है कि 27 सितंबर को पवन गर्ग अपने साथी सचिन के साथ इटौंजा क्षेत्र के लुदौली गांव गए थे. वहां एक शराब पार्टी के दौरान उनका कुछ स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने आपा खो दिया और लाठी-डंडों से दोनों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी. गंभीर चोटें लगने से जब दोनों लहूलुहान होकर बेसुध हो गए, तो आरोपियों में घबरा गए.

कार में लादकर नदी में फेंका
वारदात को छुपाने के लिए आरोपियों ने दोनों को अपनी कार में डाला और सीतापुर-बहराइच बॉर्डर पर ले गए. वहां उन्होंने दोनों को घाघरा नदी के गहरे पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. उधर, पवन के घर न लौटने पर परिजनों ने लखनऊ के मड़ियांव थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस जब सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच करते हुए आगे बढ़ी, तो इटौंजा के लुदौली गांव का लिंक सामने आया.

तीन संदिग्ध हिरासत में, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम को तत्काल मौके पर लगाया गया है. सीतापुर और बहराइच की सीमा पर घाघरा नदी के तेज बहाव में दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण समेत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 01, 2026, 23:55 IST



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Previous Post

माधुरी दीक्षित का 36 साल पुराना गाना, हीरो ने डांस की 16 दिन तक की रिहर्सल, बप्पी दा की आवाज में हुआ अमर

Next Post

अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए ‘पुराने दिन’

Next Post
अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए ‘पुराने दिन’

अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज होते ही छाया, रोमांटिक एंथम ने याद दिलाए 'पुराने दिन'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.