Last Updated:
Bhilwara Basketball Team: भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को पीछे छोड़ दिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस उपलब्धि ने न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया. टीम की इस जीत से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा.
भीलवाडा में बास्केटबॉल स्टार्स ने रचा इतिहास
भीलवाड़ा: वस्त्र नगरी भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर जिले का नाम पूरे राजस्थान में रोशन कर दिया है. राजस्थान के बारां के मांगरोल में आयोजित हुई 51वीं राजस्थान सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया हैं. फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा की खिलाड़ियों ने जयपुर राजधानी जैसी मजबूत टीम को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिलेभर में खेल प्रेमियों और बास्केटबॉल से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है.
भीलवाड़ा लंबे समय से बास्केटबॉल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं. एक समय कपड़ा नगरी के नाम से पहचान रखने वाला भीलवाड़ा अब बास्केटबॉल के गढ़ के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. जिले की बेटियों की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि भीलवाड़ा खेल प्रतिभाओं की धरती है और यहां की युवा खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं.
इस तरह हासिल हुई सफलता
टीम के कोच लोकेश खोईवाल ने बताया कि भीलवाड़ा की बेटियों की यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है. लगातार मिल रही ऐसी उपलब्धियां यह साबित कर रही हैं कि भीलवाड़ा अब बास्केटबॉल की नई राजधानी बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रतियोगिता के दौरान भीलवाड़ा टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ मुकाबले खेले. फाइनल में जयपुर के खिलाफ टीम ने बेहतरीन रणनीति अपनाते हुए जीत दर्ज की. खिलाड़ियों के जुझारूपन और मेहनत का परिणाम ही रहा कि टीम राज्य की सर्वश्रेष्ठ टीम बनकर उभरी. इस सफलता के पीछे टीम के कोच जसवंत खोईवाल और टीम मैनेजर कृतिका खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं. उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजर कृतिका खटीक ने बताया कि अब आने वाले समय में नेशनल चैंपियनशिप के लिए भीलवाड़ा की टीम तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी इसके लिए भीलवाड़ा की टीम बास्केटबॉल की लगातार प्रैक्टिस कर रही है ताकि राजस्थान को गोल्ड मेडल दिला कर राजस्थान के नाम चैंपियनशिप कर सके.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें






