संवाददाता@विशाल टंडन……

राष्ट्रीय लोक दल (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनभद्र निवासी विवेक चतुर्वेदी को युवा राष्ट्रीय लोक दल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे की उपस्थिति में युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने विवेक चतुर्वेदी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से युवा रालोद को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उनके मनोनयन पर रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने बताया कि विवेक चतुर्वेदी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने से जनपद के रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।





