मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को तापीय परियोजना अस्पताल में अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं से स्थानीय आवाम का दिल जीतने वाले डॉ.रवि आनंद का लखनऊ स्थानांतरण हो जाने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने डॉ. रवि से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सत्य,शांति और करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि डॉ. रवि जी का ओबरा में कार्यकाल भले ही संक्षिप्त रहा,लेकिन मरीजों के प्रति उनका सेवा भाव,मधुर व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद की जाएगी। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान इन्हें अग्रिम कार्य स्थल के लिए शुभकामनाएं देती है आशा करती है वहाँ भी अपने बेहतर कार्य शैली से आवाम कि सेवा करेंगे।इस अवसर पर संगठन के अजय कुमार, छोटू चौधरी, अमर नाथ, वीरेंद्र शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।





