संवाददाता@विशाल टंडन……

पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” के अंतर्गत आज गौरी शंकर मंडल में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के गौरी शंकर मण्डल अध्यक्ष रामबली मौर्या के नेतृत्व में चाड़ी माता मंदिर.बहुआर शंकर जी मंदिर सोमनाथ मन्दिर बरेला मन्दिर राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय गुरु रविदास” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया। इस कार्यक्रम के संयोजक रामफल सोनकर रहे साथ जय कुमार, रमेश भारती, रमेश सोनकर, जोखन सिंह, प्रदीप, रामकेश, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या सहित अन्य उपस्थित थे।





