• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस को देखकर भागे XUV में मिला गांजे का बड़ा जखीरा

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

@जे0 के0/संजय सिंह…..


— 2.85 क्विंटल गांजा बरामद, फर्जी नंबर प्लेट से कर रहे थे तस्करी; महोबा के दो युवक गिरफ्तार


Sonbhadra। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा (195 पैकेट) बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा XUV वाहन, दो अलग-अलग नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मोहित टोंक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

चेकिंग देखकर भागने लगा XUV सवार:
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को पिपरी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेनुकूट-मुर्धवा मार्ग पर मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिंद्रा XUV वाहन पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement
Advertisement

वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट के नीचे तथा डिग्गी में प्लास्टिक से पैक किए गए 195 पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा वाहन से दो अलग-अलग नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी मिले।

पुलिस से बचने के लिए बदलते थे नंबर प्लेट:
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे 29 सितंबर 2026 को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल में खड़ा कर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पुलिस से बचने के लिए वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

20-20 हजार रुपये में गांजा पहुंचाने की बात:
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में प्रकाश में आया कि आरोपियों को ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के एवज में 20-20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि इससे पहले वे एक-दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं।

महोबा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी:
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार पुत्र राम मनोहर अहिरवार, निवासी बजरिया चौक, गांधी नगर, थाना कोतवाली महोबा, उम्र करीब 23 वर्ष तथा महीपाल पाल पुत्र इन्द्रपाल पाल, निवासी कबरई, थाना कबरई, जनपद महोबा, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी 30 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट-मुर्धवा मार्ग पर मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे मोड़ के पास की गई।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 186/2026 में धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सुबह-सुबह टिफिन की टेंशन? 10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी चिला, बच्चे चट कर जाएंगे

Next Post

‘मेरे लिए स्क्रिप्ट पहले’, आयुष्मान खुराना ने क्यों साइन की ‘उड़ता तीर’? नए निर्देशकों संग काम करने की बताई वजह

Next Post
‘मेरे लिए स्क्रिप्ट पहले’, आयुष्मान खुराना ने क्यों साइन की ‘उड़ता तीर’? नए निर्देशकों संग काम करने की बताई वजह

'मेरे लिए स्क्रिप्ट पहले', आयुष्मान खुराना ने क्यों साइन की 'उड़ता तीर'? नए निर्देशकों संग काम करने की बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.