नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इसमें वह बिलाल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के अनूठे किरदार में दिखेंगे, जो अपनी याद्दाश्त गंवाने के बाद खुद को भारतीय मान बैठता है. अपनी स्क्रिप्ट चॉइस पर बात करते हुए आयुष्मान ने साफ किया कि वह कभी यह नहीं देखते कि निर्देशक का अनुभव कितना है, चाहे वह उनकी पहली फिल्म हो या दसवीं. उनके लिए सबसे ऊपर फिल्म की कहानी और उसे पर्दे पर उतारने की डायरेक्टर की सोच होती है.
आयुष्मान अपने करियर में लगातार ऐसी फिल्मों का हिस्सा बने है, जिनमें एंटरटेनमेंट के साथ अलग और मजबूत कहानी भी हो. ‘दम लगा के हईशा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अब वह ‘उड़ता तीर’ में राइटर आकाश ए. कौशिक के साथ नजर आएंगे.
मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है
नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने को लेकर आयुष्मान ने कहा, ‘मेरे लिए स्क्रिप्ट हमेशा सबसे पहले आती है. मैं यह नहीं देखता कि कोई फिल्ममेकर अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहा है या दसवीं. मैं यह देखता हूं कि उनके पास ऐसी कहानी और विजन है या नहीं, जो मुझे आर्कषित कर सके. मेरे करियर में सबसे यादगार अनुभव नए और अलग तरह के लोगों के साथ काम करने से आए हैं.’
नए फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का अनुभव
आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘नए फिल्ममेकर्स अपने साथ एक अलग तरह की भूख, ताजगी और हिम्मत लेकर आते हैं. उनमें जानी-पहचानी कहानियों को अलग नजरिए से देखने का साहस होता है. मैंने हमेशा माना है कि अगर किसी कहानी के पीछे विश्वास मजबूत है, तो उसे सपोर्ट किया जाना चाहिए.’
आयुष्मान खुराना ने की डायरेक्टर की तारीफ
इस दिन रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’ फिल्म
आयुष्मान आखिर में कहते हैं कि ‘मैं आकाश के विजन में पूरी तरह उतरना चाहता था और अपने किरदार को खुद को एक ऐसी जगह ले जाने देना चाहता था, जिसकी मैंने पहले से उम्मीद नहीं की थी. फिल्म की यही अलग दुनिया और किरदार मुझे इस प्रोजेक्ट की तरफ लेकर आई. आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को रिलीज होगी.



