• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सुबह-सुबह टिफिन की टेंशन? 10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी चिला, बच्चे चट कर जाएंगे

Admin by Admin
October 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सुबह-सुबह टिफिन की टेंशन? 10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी चिला, बच्चे चट कर जाएंगे

Advertisement

Advertisement


होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह-सुबह टिफिन की टेंशन? 10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी चिला, बच्चे चट कर जाएंगे

Advertisement
Advertisement

Last Updated:October 01, 2026, 14:47 IST

How to make chilla: सुबह-सुबह कई बार देखा जाता है कि बच्चे स्कूल जाते हैं तो टिफिन को लेकर टेंशन होती है कि क्या जल्दी बन जाए और उसके साथ-साथ पौष्टिक भी हो और हेल्दी भी हो. ऐसे में रांची की ज्योति बताती हैं कि आप बच्चों को सूजी और बेसन के साथ में सारे वेजिटेबल मिलाकर बढ़िया चिला बना कर दे सकती हैं. इसे खाने के बाद बच्चे भी खुश हो जाएंगे.

फूड एक्सपर्ट ज्योति बताती हैं कि एक तो यह बनता बहुत जल्दी है. यह सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी होता है. इसके साथ ही टिफिन के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

सबसे पहले आप एक कटोरी में दो चम्मच सूजी लें और उसके बाद इसमें थोड़ा सा एक चम्मच बेसन डाल दे. दरअसल, बेसन डालने से यह बाइंड बहुत अच्छा हो जाता है और स्वाद भी काफी निखर कर आता है. पहले इन दोनों को निकालकर रख लें.

अब आप अपने मनपसंद के खूब सारे वेजिटेबल काट के डालें. जितनी सब्जी आप अपने मनपसंद डालना चाहते हैं, रंग-बिरंगे उतनी डालें. एक तो यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा और खाने में भी बड़ा ही टेस्टी लगता है. ऐसे में छोटा-छोटा बिंस काट के डाल सकते हैं, कद्दूकस किया हुआ गाजर डाल सकते हैं, प्याज, टमाटर और थोड़ी सी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें स्वाद अनुसार आप नमक डाल दीजिए और थोड़ा सा ब्लैक पेपर डाल दीजिए. हालांकि,अगर बच्चे को तीखा नहीं पसंद है तो आप इसको स्किप भी कर सकते हैं और उसके बाद थोड़ा सा पानी डालते हुए इसको अच्छे से मिला दीजिए. ध्यान रहे, एकदम पेस्ट को गाढ़ा रखना है, एकदम गाढ़ा और फिर तावे में तेल लगाकर पकने के लिए छोड़ दीजिए.

इसके बाद इसको ढक कर छोड़ दीजिए और आगे पीछे इसको बढ़िया से पका लीजिए. यकीन मानिए, केवल 5 मिनट से अधिक समय यह नहीं लेता और खाने में क्या लाजवाब और टेस्टी लगता है. इसे आप अपने ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं छोटे-छोटे चिला बनाकर बच्चों को आप लंच में दे दीजिए. साथ में चटनी भी दे सकते हैं, वरना यह यूं ही काफी टेस्टी लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 01, 2026, 14:47 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Previous Post

परिणीति चोपड़ा की ‘शक’ के सस्पेंस में उलझे राघव चड्ढा, सस्पेंस ने घूमा दिया माथा, आखिर किडनैपर कौन था?

Next Post

सोनभद्र. पुलिस को देखकर भागे XUV में मिला गांजे का बड़ा जखीरा

Next Post

सोनभद्र. पुलिस को देखकर भागे XUV में मिला गांजे का बड़ा जखीरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.