संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

एनसीएल बीना परियोजना के अटल अस्पताल में कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा अस्पताल की सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एनसीएल बीना परियोजना के सुरक्षा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने थाना शक्तिनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया है की 14 जून को चंदुआर निवासी वीरबल साहनी को उपचार के लिए अटल अस्पताल, एनसीएल बीना लाया गया था।
जहाँ जांच के बाद उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उस समय अस्पताल में तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी, जिस पर अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को 108 एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी।

इसी बात को लेकर राजन भारती, चंदन भारती, ओम नारायण भारती, विजय कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे अस्पताल के सामान्य कार्य प्रभावित हुए और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 15 जून की सुबह उक्त लोग दोबारा अस्पताल परिसर पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया, जिससे मरीजों और अन्य लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई तथा अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं। एनसीएल प्रबंधन की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है|





