Last Updated:
FIFA World Cup Iran vs New Zealand : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की. रामीन रेजाइयान और मोहम्मद मोहबी ने ईरान की टीम को मैच में 2-2 की बराबरी दिलाई.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान ने न्यूजीलैंड से खेला ड्रॉ
नई दिल्ली. ईरान ने लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप मैच के न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला. दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन मुकाबला आखिर में बराबरी पर खत्म हुआ. ईरान के लिए नतीजा निराशाजनक रहा क्योंकि टीम जीत की उम्मीद कर रही थी. मैच में दो बार पिछड़ने के बावजूद ईरान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बराबरी कर ली.
एलीजाह ने मैच की शुरुआत में ही सातवें मिनट में गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी थी. ईरान ने काफी मेहनत के बाद 32वें मिनट में बराबरी का गोल दागा. रामीन रेजाइयान के गोल कर टीम को वापसी कराई. एलीजाह ने 55वें मिनट में एक और शानदार गोल कर न्यूजीलैंड को फिर से आगे कर दिया. पिछड़ने के बाद ईरान ने जोर लगाया और 64वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया. मोहम्मद मोहबी के गोल से ईरान ने बराबरी हासिल की. मैच के आखिरी पलों में ईरान के पास बढ़त लेने का मौका था लेकिन न्यूजीलैंड की मजबूत डिफेंस ने ईरान को रोक दिया. इसी के साथ यह तय हो गया कि ग्रुप जी की सभी चार टीमें एक-एक अंक के साथ दिन खत्म करेगी. बेल्जियम और मिस्र के बीच भी मैच ड्रॉ रहा.
‘हम फुटबॉल खेलने आए हैं’ – ईरान के कप्तान
मैच के दौरान ईरानी टीम को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं. जहां कई लोगों ने टीम का उत्साह बढ़ाया. फीफा के प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग ईरान के प्री-रिवोल्यूशनरी लायन एंड सन झंडे के साथ पहुंचे. “हम नेशनल टीम के खिलाड़ी, हर ईरानी के लिए खेलते हैं. चाहे वे ईरानी प्रवासी हों या देश में रहने वाले ईरानी. हर देश में लोगों की अलग-अलग राय होती है. हम फुटबॉलर के तौर पर लोगों को एकजुट करने आए हैं. हम कोशिश करेंगे कि हर ईरानी को खुशी दें, चाहे वे कहीं भी रहते हों. हर किसी को अपनी राय रखने का हक है और हम उसका सम्मान करते हैं, लेकिन हम यहां ईरानी लोगों को खुशी देने आए हैं. हम राजनीति में शामिल नहीं होते. हम यहां फुटबॉल खेलने आए हैं.”
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें







