Last Updated:
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने 40 साल की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू किया और स्पेन के खिलाफ ऐसा कमाल कर दिया जिसने उनको रातों रात पूरी दुनिया में पॉपुलर कर दिया. लोग उनको सोशल मीडिया पर तलाश कर रहे हैं. 50 हजार से उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलियन तक पहुंच चुकी है.
चंद घंटों में 50 हजार से 3 मिलियन हुई फॉलोअर्स की संख्या, कौन हैं वोजिन्हा?
नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ सोमवार को मैच में उतरने से पहले वोजिन्हा को केप वर्डे के फुटबॉल फैंस और पुर्तगाली क्लब फुटबॉल के फॉलोअर्स ही जानते थे. मुकाबले में केप वर्डे और स्पेन के बीच चौंकाने वाले 0-0 ड्रॉ के कुछ ही घंटों बाद इस अनुभवी गोलकीपर ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी. उनके चाहने वालों की संख्या रातों रात बढ़ गई. सोशल मीडिया पर स्पेन के मुकाबले के बाद लोग उनको लगातार फॉलो करते जा रहे हैं.
स्पेन के खिलाफ उन्होंने सात शानदार बचाव किए. बीबीसी स्पोर्ट के मुताबिक वोजिन्हा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या पहले 50,000 थी जो एक दिन में ही बढ़कर 31 लाख से ज्यादा हो गई है. इस जबरदस्त बढ़ोतरी ने 40 साल के वोजिन्हा को टूर्नामेंट के सबसे बड़े उभरते सितारों में शामिल कर दिया. केप वर्डे की ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे के इस खिलाड़ी में दुनियाभर की दिलचस्पी जगा दी.
कौन हैं वोजिन्हा?
जोसिमार जोस एवोरा डियास जिनको फैंस वोजिन्हा के नाम से जानते हैं. इस अनुभवी गोलकीपर का जन्म केप वर्डे के मिंडेलो में हुआ. इस खिलाड़ी के वर्ल्ड कप तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. गोलकीपर ने केप वर्डे, मोल्दोवा, रोमानिया, साइप्रस और पुर्तगाल में अपने करियर को सालों तक संवारा. 40 साल की उम्र में अब जाकर इस खिलाड़ी को वो शोहरत मिली जिसके वो हरदार हैं. वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार खेलते रहे और केप वर्डे के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बन गए.
पुर्तगाली क्लब चावेस के लिए खेल रहे वोजिन्हा लगभग 15 साल के अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ टूर्नामेंट में पहुंचे थे. वह 2012 से केप वर्डे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इससे पहले कभी भी फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर नहीं उतरे थे.
40-year-old Cape Verde goalkeeper Vozinha vs. Spain:
• 1 clean sheet
• 7 saves
• 3 high claims
• 29 passes
• 15 recoveries
• 100% duels won
• Man of the Match







