संवाददाता@रामकेश यादव…..

विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत भरकवाह स्थित कोल बस्ती के लोग आज भी बिजली और पानी के बिना जीवन यापन कर रहे हैं, घरों मे बिजली मीटर तो लगाया गया है परन्तु बिजली गायब है ।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता विपुल सिंह ने कोल बस्ती मे पहुंच कर बिजली पानी का हाल जाना और बस्ती के लोंगों की समस्याओं से घोरावल विधायक डाक्टर अनिल कुमार मौर्य को अवगत कराया, आज के समय मे बिजली पानी से बंचित कोल बस्ती के लोंगों की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता से बात करते हुए बिजली बिल के निराकरण और अविलम्ब कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने के लिए पत्र लिखा है।

विपुल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग मनमानी पर उतर आया है, एक भी बल्व नहीं जल रहा है और बिल हजारों मे आ रहा है, बिना मीटर रिडिंग कराये मनमाने ढंग से भोले भाले ग्रामीण जनता से बिजली बिल की वसूली की जा रही है।





