• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 2027 में संविधान, आरक्षण और रोजगार होंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे; कुशवाहा

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन…..


— पीडीए जन चौपाल के जरिए गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना


जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को सोनभद्र दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण, जातीय जनगणना, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और रोजगार प्रमुख मुद्दे होंगे।

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर जनता में नाराजगी है। सरकार भगवान के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण को लेकर भी लोगों के बीच चिंताएं हैं। 2027 के चुनाव में जनता इन मुद्दों का हिसाब लेगी।

उन्होंने कहा कि पीडीए जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे और किसानों, छात्रों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों तथा वंचित वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जातीय जनगणना की मांग को प्रमुखता से रखते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को भागीदारी मिले। उन्होंने ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत को लागू करने की पैरवी की।

उन्होंने समान शिक्षा व्यवस्था की वकालत करते हुए कहा कि देश के सभी बच्चों को एक समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, जिससे आर्थिक और सामाजिक असमानता कम हो सके। उन्होंने कहा कि किसान, छात्र और नौजवान समेत विभिन्न वर्ग बदलाव चाहते हैं और बड़ी संख्या में लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान राबर्ट्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी मौर्य, सुमंत सिंह मौर्य, जय प्रकाश उर्फ चेखुर पाण्डेय, श्याम बिहारी यादव, हिदायत उल्ला खान, मोहन कुशवाहा, लोक पति सिंह पटेल और राजेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सामने वाली से अवैध संबंध, फिर उसी महिला ने पति के साथ मिलकर क्यों कर दी प्रेमी दुकानदार की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
सामने वाली से अवैध संबंध, फिर उसी महिला ने पति के साथ मिलकर क्यों कर दी प्रेमी दुकानदार की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News

सामने वाली से अवैध संबंध, फिर उसी महिला ने पति के साथ मिलकर क्यों कर दी प्रेमी दुकानदार की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News

Related Posts

  • शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प
  • रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा
  • रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट के मेधावी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का सम्मान, विद्यालय का बढ़ाया गौरव रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट के मेधावी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का सम्मान, विद्यालय का बढ़ाया गौरव
  • बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न
  • केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement