• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट के मेधावी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का सम्मान, विद्यालय का बढ़ाया गौरव

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


रेणुकूट। नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में गुरुवार को विभिन्न खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों की उपलब्धियों पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा यशोधरा ने जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11 के छात्र यथार्थ सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सीबीएसई की ओर से मिर्जापुर में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता के अंतर्गत सेंट मैरी स्कूल में आयोजित मेरियन फेस्ट-2026 में भी निर्मला कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक खो-खो टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रस्साकशी प्रतियोगिता में टीम को ब्रांज मेडल मिला। भाव अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में अदिति मौर्य, कृतिकांत चौबे और आयुष्मान सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं हिंदी स्टोरी राइटिंग में शुभांगी पांडेय ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। कोडिंग मास्टर्स प्रतियोगिता में रुद्राक्ष सिंह और स्वास्तिक नंदी ने भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न

Next Post

रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा

Next Post

रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा

Related Posts

  • शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प
  • रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा
  • बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न
  • केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप
  • शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement