• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


परसवार राजा तारापुर में मजदूर पीडीए जनपंचायत, शोषण और अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज


दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के परसवार राजा तारापुर में गुरुवार को समाजवादी मजदूर सभा के तत्वावधान में मजदूर पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के शोषण, अन्याय और उनके अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने की। मुख्य रूप से लखनऊ प्रदेश कार्यालय से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गोंड, बीओसीडब्ल्यू सदस्य राजनाथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव तथा सोनभद्र जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव उपस्थित रहे।

जनपंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत कर देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानजनक मजदूरी, रोजगार की सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई गांव-गांव और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस दौरान उपस्थित मजदूरों एवं कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के शोषण के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह, रविन्द्र यादव, सुगेश यादव, शकील अहमद, अंशु यादव, आकाश गिरी, इरफान अहमद, शांति देवी, इन्द्रेश यादव, विशाल, सलमान सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा

Related Posts

  • रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा रेणुकूट. पांच साल से फरार शातिर चोर दीपावली पर घर आया तो पुलिस ने दबोचा
  • रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट के मेधावी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का सम्मान, विद्यालय का बढ़ाया गौरव रेणुकूट. निर्मला कॉन्वेंट के मेधावी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का सम्मान, विद्यालय का बढ़ाया गौरव
  • बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न बीजपुर. सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न
  • केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप केकराही. मिठाई की दुकान के सामने संदिग्ध बोरी छोड़कर फरार हुए बाइक सवार, इलाके में मचा हड़कंप
  • शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement