• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ सोनभद्र ने बुधवार को जिले के सभी विकासखंडों पर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज विकासखंड में ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में किसानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि किसान खेती के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। संघ ने विंध्य एक्सप्रेसवे में प्रभावित किसानों की जमीन का मुआवजा बाजार भाव के आधार पर देने की मांग की। साथ ही विस्थापित किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने और निजी नलकूप, ट्यूबवेल व बगीचे का सही मूल्यांकन कराने की मांग की।

किसानों ने खतौनी में अंश निर्धारण नहीं होने से फार्मर रजिस्ट्री में आ रही परेशानी को दूर कराने की मांग की। संघ ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से किसानों को खाद लेने में दिक्कत हो रही है। रबी के सीजन में ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए समय से फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराई जाए।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा खाद की कालाबाजारी रोकने, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले केंद्रों पर कार्रवाई करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित समय के अनुसार बिजली देने की मांग की गई।

धान खरीद में किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि कई किसान क्रय केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, जबकि बिचौलियों के माध्यम से खरीद की शिकायतें मिलती हैं। ऐसी व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की गई।

किसान संघ ने किसानों की सुविधा के अनुसार धान क्रय केंद्र बनाने, सत्यापन प्रक्रिया आसान करने तथा केंद्रों पर छाया और अलाव की व्यवस्था कराने की भी मांग की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, सदानंद मौर्य, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, दयाराम मौर्य, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. इंतजामिया कमेटी के नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन

Next Post

सोनभद्र. 2027 में संविधान, आरक्षण और रोजगार होंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे; कुशवाहा

Next Post

सोनभद्र. 2027 में संविधान, आरक्षण और रोजगार होंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे; कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.