• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सामने वाली से अवैध संबंध, फिर उसी महिला ने पति के साथ मिलकर क्यों कर दी प्रेमी दुकानदार की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सामने वाली से अवैध संबंध, फिर उसी महिला ने पति के साथ मिलकर क्यों कर दी प्रेमी दुकानदार की हत्या?, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के बागपत में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई है। जिस महिला से दुकानदार का अवैध संबंध था उसी ने अपने पति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे डाला। दुकानदार की शॉप के सामने महिला की चाय की दुकान थी।

यूपी के बागपत में सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। नगर की खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार की दंपति ने हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या कर भाग रहे आरोपी दंपति को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि दुकानदार का सामने वाली दुकानदार महिला के बीच अवेध संबंध था। उसी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अवैध संबंधों और आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने की धमकी देने पर प्रेमी दुकानदार को मार डाला। हालांकि मृतक के भाई ने उधार के दो लाख रुपये मांगने पर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकोहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपेन्द्र बड़ौत के खत्री गढ़ी मोहल्ले की गली नंबर दो में विकास इलेक्ट्रॉनिक के नाम से बिजली उपकरण रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसकी दुकान के सामने ही नई बस्ती निवासी राहुल की चाय की दुकान है। राहुल की पत्नी सोनिया भी अक्सर दुकान पर बैठती थी। पुलिस के अनुसार इस बीच दीपेन्द्र के सोनिया से अवैध संबंध हो गए। आरोप है कि दीपेन्द्र ने सोनिया की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर सोनिया ने पति राहुल के साथ मिलकर दीपेन्द्र की हत्या की योजना बनाई।

तीनों के बीच वीडियो को लेकर कहासुनी

बुधवार सुबह दीपेंद्र दुकान पर काम कर रहा था, इस बीच राहुल और सोनिया उसके पास पहुंचे तीनों के बीच वीडियो को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। राहुल और सोनिया ने दीपेन्द्र पर हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथौड़ा और चाकू मौके पर ही छोड़कर भागने लगे। शोर सुनकर लोग मौके पर जुट गए।

भीड़ की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और भीड़ की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सतेन्द्र ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि दीपेंद्र ने सोनिया को दो लाख रुपये उधार दिए थे, रुपये वापस मांगने पर सोनिया और उसके पति राहुल ने मिलकर दीपेंद्र की हत्या कर ली। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि महिला की वीडियो बनाकर मृतक दीपेन्द्र उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसके चलते महिला ने पति के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।



Source link

Previous Post

सोनभद्र. 2027 में संविधान, आरक्षण और रोजगार होंगे प्रमुख चुनावी मुद्दे; कुशवाहा

Next Post

बीजपुर. धूम-धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण भगवान की छठी, सैकड़ों भक्तो ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Next Post

बीजपुर. धूम-धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण भगवान की छठी, सैकड़ों भक्तो ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.