संवाददाता@रामबली मिश्रा…
— मां जगदम्बा जागरण ग्रुप की गायिकाओं ने भक्ति गीतों से समा बांध दर्शकों को खूब झुमाया

बाजार स्थित श्रीराम चौक पर बुधवार की दोपहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मअष्टमी के अवसर पर बाजार के व्यवसाईयो ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण भगवान का पूजा अर्चना पंडित भोला पाण्डेय से कराकर धूम-धाम छठी का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे बाजार सहित क्षेत्र के महिला, पुरुष, बच्चे बारी बारी से महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
जन्माष्टमी के अवसर पर मां जगदम्बा जागरण ग्रुप बीजपुर के द्वारा मंच पर रेणुकूट से चल कर आई गायिका शालिनी श्रीवास्तव व बीजपुर की प्रियंका श्रीवास्तव ,ने राधे-राधे जपेंगे चले आएंगे बिहारी जैसे एक से बढ़कर एक भक्ति गीत की प्रस्तुती से समा बांध दिया।भक्ति रस के गीतों के लय पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

भोला वर्मा ढोलक, अनपरा से आए रंजीत आर्गन, विंधयनगर से आए ललित ऑटो पैड के कलाकारों ने म्यूजिक धुन,गीत सुनाकर समा बांध दिया।। इस अवसर पर लल्लन सिंह , विनोद गर्ग, रविंदर गुप्ता, गिरजाशंकर पाण्डेय, बृजकिशोर उर्फ पप्पू मोदनवाल, सीताराम शर्मा, अनिल मेहता, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, मुन्ना, सुरेश सहित अन्य लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धनंजय शर्मा ने किया।
