• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, किसे क्या जिम्मेदारी?, Ncr Hindi News

Admin by Admin
September 9, 2026
in राष्ट्रीय
0
केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, किसे क्या जिम्मेदारी?, Ncr Hindi News

[ad_1]

आम आदमी पार्टी की नई गठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक की बुधवार को हुई। इसमें अरविंद केजरीवाल को फिर से AAP की कमान सौंपी गई। उनको चौथी बार पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। 

राजीव शर्मा, नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की नई बनी नेशनल काउंसिल की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में 330 सदस्यों ने लिया हिस्सा लिया। इसमें अरविंद केजरीवाल के हाथों में फिर से आम आदमी पार्टी की कमान सौंपी गई। अरविंद केजरीवाल को चौथी बार आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। बैठक में पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया जबकि एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक में 23 सदस्यों की नई नेशनल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

अरविंद केजरीवाल को फिर सौंपी गई कमान

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। जिसने अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुना। बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल को फिर से पार्टी का नेशनल कन्वीनर यानी राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बधाई दी।

एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

अनुराग ढांडा ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि AAP की नई बनी नेशनल काउंसिल ने सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया है। अरविंद केजरीवाल जी को बहुत-बहुत बधाई। आपके मार्गदर्शन में हम हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि पंकज गुप्ता भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन नेताओं को जगह

बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भविष्य की रणनीति पर सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। पार्टी की तरफ से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में अरविंद केजरीवाल, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, भगवंत मान, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, मोहम्मद इरशाद, एनडी गुप्ता, पंकज गुप्ता शामिल हैं।

इन्हें भी कार्यकारिणी में मिली जगह

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय, राजबीर को भी जगह दी गई है। इसमें 5 विशेष आमंत्रित सदस्य भी चुने गए हैं। इन सदस्यों में अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं।

2012 में शुरू, 2013 में जीता पहला चुनाव

उल्लेखनीय है कि AAP को 26 नवंबर 2012 को अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने शुरू किया था। ये कार्यकर्ता एक मजबूत लोकपाल कानून की मांग करने वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने 2013 में आम आदमी पार्टी को एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी। AAP ने 2013 में ही दिल्ली विधानसभा का अपना पहला चुनाव लड़ा। इसमें अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को हरा दिया था।

[ad_2]

Source link

Views: 140
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. धूम-धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण भगवान की छठी, सैकड़ों भक्तो ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Next Post

मिस्ट्री मैन के साथ लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा मखीजा, वायरल ‘किसिंग मोमेंट’ पर भड़के फैंस, प्राइवेसी पर उठने लगे सवाल

Next Post
मिस्ट्री मैन के साथ लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा मखीजा, वायरल ‘किसिंग मोमेंट’ पर भड़के फैंस, प्राइवेसी पर उठने लगे सवाल

मिस्ट्री मैन के साथ लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा मखीजा, वायरल 'किसिंग मोमेंट' पर भड़के फैंस, प्राइवेसी पर उठने लगे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement