@जे0 के0…..

Sonbhadra। समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के जिला पार्टी कार्यालय पर महान राजा दक्ष प्रजापति जी का जयंती मनाई गई एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। महाराजा दक्ष प्रजापति जी ऐसे महान राजा थे जो हमेशा गरीबों आदिवासियों नौजवानों एवं हर समाज के गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने का काम किया और उनकी भलाई करने का काम किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जैसा नेता की आवश्यकता है जो महाराजा दक्ष प्रजापति के रास्ते पर चलते हुए सड़क से सदन तक गरीबों नौजवानों किसानों व्यापारियों अल्पसंख्यक को एवं हर गरीब वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।

संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान अशोक पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह फारूक अली जिलानी सत्यम पांडे गीता गौर रानी पिंटू पटेल लालू भारती के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।






