• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मवेशियों का चारा काटा, खेतों में बहाया पसीना… कौन हैं हरजिंदर कौर, जिन्होंने CWG में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

Admin by Admin
July 29, 2026
in खेल
0
मवेशियों का चारा काटा, खेतों में बहाया पसीना… कौन हैं हरजिंदर कौर, जिन्होंने CWG में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:July 29, 2026, 06:47 IST

Who is Harjinder Kaur: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का छठा दिन भी भारत के लिए शानदार रहा. प्रतियोगिता के छठे दिन भारत के खाते में दो और मेडल आए, जिसमें महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने सिल्वर अपने नाम किया. आइए जानते हैं एक बेहद ही साधारण परिवार से आने वाली वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर के बारे में.

मवेशियों का चारा काटने वाली हरजिंदर कौर ने CWG में सिल्वर जीत रचा इतिहासZoom

हरजिंदर कौर ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली: भारत की हरजिंदर कौर ने मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. इस दौरान उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में रिकॉर्ड भी तोड़े. 29 साल की हरजिंदर ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 71 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करते हुए वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए मौजूदा खेलों का सातवां मेडल हासिल किया.

हरजिंदर ने स्नैच में दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बेहतर किया. उन्होंने पहले 99 किग्रा वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया और फिर अंतिम प्रयास में 101 किग्रा वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके बाद क्लीन एवं जर्क में भी उन्होंने रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने पहले 123 किग्रा और फिर 126 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया जिससे उनका कुल वजन 227 किग्रा रहा. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं हरजिंदर कौर और उनके संघर्ष की कहानी.

कौन हैं CWG में सिल्वर जीतने वाली हरजिंदर कौर?

हरजिंदर कौर पंजाब के पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र के मेहस गांव की रहने वाली हैं. उनका जन्म 14 अक्टूबर 1996 को हुआ था. हरजिंदर एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता साहिब सिंह एक बेहद छोटे किसान हैं, जिनके पास महज एक एकड़ जमीन थी. यही वजह है कि खेल में अपने करियर को संवारने के लिए हरजिंदर के पास ट्रेनिंग और डाइट के लिए पैसे तक नहीं होते थे.

हरजिंदर ने कितना संघर्ष किया उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्हें समय मिलता था, वह अपने पिता के साथ खेत में उनके काम में हाथ बंटाने लगती थीं. इसके अलावा घर में मवेशियों के लिए हरजिंदर चारा काटने का भी काम करती थीं. इससे फायदा यह हुआ कि हरजिंदर के हाथों की ग्रिप बहुत मजबूत हो गई, जिसकी वजह से उन्हें वेटलिफ्टिंग में बहुत मदद मिली.

हरजिंदर ने कबड्डी से की थी शुरुआत

बहुत कम लोगों को पता है कि हरजिंदर कौर वेटलिफ्टिंग से पहले कबड्डी और रस्साकशी के खेल में स्पर्धा करती थीं. हरजिंदर स्टेट लेवल की कबड्डी प्लेयर रह चुकी हैं, लेकिन उनके असली टैलेंट की परख यूनिवर्सिटी में हुई जब कोच परमजीत शर्मा की नजर उन पर पड़ी. पटियाला में पढ़ाई के दौरान कोच ने उनकी क्षमता को भांपते हुए उन्हें वेटलिफ्टिंग में आने की सलाह दी. साल 2016 में उन्होंने पहली बार पेशेवर तौर पर वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली.

हरजिंदर कौर की प्रमुख उपलब्धियां

ग्लास्गो में सिल्वर मेडल के अलावा हरजिंदर ने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया. बर्मिंघम में उन्होंने 71 किलोग्राम वर्ग में 212 वजन उठाया था. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने ब्रान्ज अपने नाम किया. वहीं, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 सिल्वर जीता था. इसके अलावा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2022 में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

CWG 2026 Day-7 Schedule: वेटलिफ्टिंग में फिर पक्का होगा पदक, एथलेटिक्स समेत देखें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल

Next Post

रेणुकूट. अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, गैस कटर से काटकर चार घंटे बाद निकला शव

Next Post

रेणुकूट. अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, गैस कटर से काटकर चार घंटे बाद निकला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • रेणुकूट. अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, गैस कटर से काटकर चार घंटे बाद निकला शव
  • मवेशियों का चारा काटा, खेतों में बहाया पसीना… कौन हैं हरजिंदर कौर, जिन्होंने CWG में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
  • CWG 2026 Day-7 Schedule: वेटलिफ्टिंग में फिर पक्का होगा पदक, एथलेटिक्स समेत देखें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल
  • CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट, Sports Hindi News
  • Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में आए 2 और मेडल, गुलवीर सिंह ने रजत जीतकर रच दिया इतिहास, Sports Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • रेणुकूट. अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, गैस कटर से काटकर चार घंटे बाद निकला शव
  • मवेशियों का चारा काटा, खेतों में बहाया पसीना… कौन हैं हरजिंदर कौर, जिन्होंने CWG में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.