• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में आए 2 और मेडल, गुलवीर सिंह ने रजत जीतकर रच दिया इतिहास, Sports Hindi News

Admin by Admin
July 29, 2026
in खेल
0
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में आए 2 और मेडल, गुलवीर सिंह ने रजत जीतकर रच दिया इतिहास, Sports Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Commonwealth Games 2026 में मंगलवार 28 जुलाई का दिन भी भारत के लिए अच्छा रहा, क्योंकि दो मेडल भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के छठे दिन जीते। गुलवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 

Commonwealth Games 2026 में मंगलवार 28 जुलाई का दिन भी भारत के लिए अच्छा गुजरा। दो पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते, जबकि कई पदक पक्के भी कर लिए। हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग के महिलाओं के 69 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे भारत मंगलवार को ग्लास्गो में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक जीतने में सफल रहा। गुलवीर सिंह इस प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को तीन और पदक पक्के किए। मुक्केबाजी में अब भारत के चार पदक पक्के हो गए हैं, क्योंकि अनुभवी लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी जिससे उनका भी पदक पहले से ही पक्का है। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा), मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रिया घंघास (60 किग्रा) और जादुमणि सिंह (55 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिए।

भारत जीत चुका है अब तक 12 मेडल

भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 12 पदक जीत लिए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत टॉप 10 में बना हुआ हुआ है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक तीने वाली 29 वर्षीय हरजिंदर ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करते हुए भारोत्तोलन में भारत के लिए मौजूदा खेलों का सातवां पदक हासिल किया। हरजिंदर ने स्पर्धा के दौरान तीनों वर्ग (स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन) में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जो पिछले चार साल में उनकी प्रगति को दर्शाता है।

पंजाब के नाभा की रहने वाली पांच फीट तीन इंच की हरजिंदर ने स्नैच में दो बार राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बेहतर किया। उन्होंने पहले 99 किग्रा वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया और फिर अंतिम प्रयास में 101 किग्रा वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद क्लीन एवं जर्क में भी उन्होंने रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पहले 123 किग्रा और फिर 126 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया जिससे उनका कुल वजन 227 किग्रा रहा।

हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिमोनो ने तीनों वर्ग (स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन) में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 132 किग्रा वजन उठाकर कुल 240 किग्रा का नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया। वह हरजिंदर से 13 किग्रा आगे रहीं।

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास

गुलवीर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरुष 10 हजार मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। गुलवीर ने अंतिम लैप में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 27 मिनट 49.78 सेकेंड का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाला। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27 मिनट 48.93 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को निराशा हाथ लगी जब एशियाई चैंपियन पूजा सिंह 1.82 मीटर की ऊंचाई पार करने में असफल रहीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 19 वर्षीय पूजा का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण था। भारी बारिश के कारण प्रतियोगिता कुछ समय के लिए बाधित भी हुई। खेल दोबारा शुरू होने के बाद भी पूजा अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 1.82 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं जिससे उनका अभियान समाप्त हो गया।

मुक्केबाजी में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में उतरीं 22 वर्षीय प्रीति पवार ने उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर किया। महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में मौजूदा एशियाई चैंपियन 20 वर्षीय प्रिया घंघास ने स्कॉटलैंड की स्थानीय दावेदार नियाम मिशेल को 4-1 के खंडित फैसले से हराया।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दिन का तीसरा पदक पक्का किया। जादुमणि ने क्वार्टरफाइनल में जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

हालांकि, पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जबकि कपिल पोखरिया का राष्ट्रमंडल खेलों में अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में रॉबर्ट मैकनल्टी के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से हार का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भारतीय धावक विशाल टीके ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश की पदक उम्मीदों को जीवित रखा। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय राजेश रमेश अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए। तमिलनाडु के 22 वर्षीय विशाल ने इसी वर्ष मई में 44.98 सेकेंड का समय निकालकर 45 सेकेंड की बाधा तोड़ने वाला पहला भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया थ। उन्होंने पहले दौर की छठी हीट में 46.49 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

राजेश रमेश तीसरी हीट में 47.43 सेकेंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे और बाहर हो गए। सभी हीट के परिणामों को मिलाकर देखा जाए तो विशाल का 46.49 सेकेंड का समय सेमीफाइनल में पहुंचे 16 धावकों में 14वां सबसे तेज रहा। पुरुष 400 मीटर के सेमीफाइनल मुकाबले 30 जुलाई को आयोजित होंगे।

भारत की पुरुष लॉन बॉल्स जोड़ी ने सेक्शन बी के पुरुष पेयर्स वर्ग के पहले दौर के दूसरे मुकाबले में कुक आइलैंड्स को रोमांचक टाईब्रेकर में हराया। भारतीय जोड़ी के लीड नवनीत सिंह और स्किप दिनेश कुमार ने धीमी शुरुआत की और शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद पहला सेट 2-5 से गंवा दिया। पोइला एपीई और जेसन लिंडसे की कुक आइलैंड्स की जोड़ी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। कड़े मुकाबले में नवनीत और दिनेश ने अधिकतर समय मामूली बढ़त बनाए रखी और दबाव के क्षणों में संयम दिखाते हुए दूसरा सेट 6-5 से जीत लिया जिससे मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंच गया।

निर्णायक टाईब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने अपना धैर्य बनाए रखा और 1-0 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। नटराज सेमीफाइनल की हीट नंबर दो में 55.52 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में हिस्सा ले रहे 16 तैराकों के बीच कुल 12वां स्थान हासिल किया जबकि शीर्ष आठ तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई।

दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएट्जे सेमीफाइनल में 52.20 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे। पैरा तैराकी में बुदिगिना और इमाम पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहे। छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने वाले बुदिगिना ने पदक रेस में भी 25.68 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान ही हासिल किया। इमाम ने भी अपने क्वालीफाइंग वाले नतीजे को ही दोहराया और 28.28 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।

Source link

Previous Post

हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल

Next Post

CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट, Sports Hindi News
  • Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में आए 2 और मेडल, गुलवीर सिंह ने रजत जीतकर रच दिया इतिहास, Sports Hindi News
  • हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल
  • CWG इतिहास में पहली बार… 10,000 मीटर रेस में भारत को मिला पदक, गुलवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
  • सोनभद्र. डुभा गांव में टहलने निकले युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया लहूलुहान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट, Sports Hindi News
  • Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में आए 2 और मेडल, गुलवीर सिंह ने रजत जीतकर रच दिया इतिहास, Sports Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.