Last Updated:
भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे राउंड का शानदार अंत किया. दुनिया की नंबर एक तीरंदाज और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी तथा पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भारत की अगुवाई करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक दिलाए. भावना, शीतल-तोमन कुमार की जोड़ी, सरिता और तोमन कुमार ने भारत के खाते में चार कांस्य पदक जोड़े.
शीतल देवी को गोल्ड मेडल
अहमदाबाद: दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी और मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे राउंड का अंत आखिरी दिन बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ किया.
मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि पैरालम्पिक में दो पदक जीत चुके हरविंदर ने भावना के साथ पैरा रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में पीला तमगा हासिल किया.
रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में हरविंदर और भावना ने चीन के लियांग कियूरोंग और शिया लेइ को 6.0 से हराया. भावना ने रिकर्व महिला प्लेआफ में राजश्री राठौड़ को 6.0 से हराकर कांस्य पदक जीता.
SHEETAL DEVI IS THE CHAMPION OF WORLD PARA ARCHERY SERIES 2026! 🥇
– Defeated Kazakhstan’s Aizada Seidan in the thrilling final by 10-9 in a shoot-off.

