Last Updated:
बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी भले पुरानी हो जाए, लेकिन उनके गाने हर पीढ़ी के साथ नए लगते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है, यश चोपड़ा की 1989 में आई फिल्म ‘चांदनी’. इस फिल्म की कहानी ने लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे. लेकिन एक गाने में तो श्रीदेवी ने डांस से तहलका ही मचा दिया था. इस गाने को आवाज यश चोपड़ा की पत्नी ने दी थी.
श्रीदेवी के मुरीद हुए थे लोग
नई दिल्ली. बॉलीवुड में शादी-ब्याह के मौके पर कुछ गाने ऐसे हैं, जो सालों बाद भी शादी के माहौल में रौनक भर देते हैं. साल 1989 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ का एक गाना भी शादियों में खूब बजता है. श्रीदेवी पर फिल्माए गए इस गाने में उनका चुलबुला अंदाज और शानदार डांस आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इस सुपरहिट गाने को आवाज किसी और ने नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी और मशहूर गायिका पामेला चोपड़ा ने दी थी.
आज भी चांदनी का वो गाना शादी के मौके पर सुनने को मिल जाता है. वो गाना है, श्रीदेवी पर फिल्माया गया ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, डोली रख दो कहारों’. इस गाने में श्रीदेवी अपनी सगाई में अपने मंगेतर यानी ऋषि कपूर के कहने पर डांस करने को तैयार हो जाती है और अपने ससुराल वालों को ताने देती है. इस गाने में वह ऐसा डांस करती है कि ऋषि कपूर देखते ही रह जाते हैं.
शादी-ब्याह में आज भी सुनाई देता है गाना
‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ नाम सुनते ही शादी-ब्याह का माहौल जहन में आ जाता है. गाने में श्रीदेवी की शरारत, नखरे और चंचलता देख थिएटर में लोगों ने खूब सीटियां बजाई थीं. वह मजाकिया अंदाज में ससुराल जाने से इनकार करती नजर आती हैं. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत की जिम्मेदारी शिव-हरी की जोड़ी ने संभाली थी. गाने को आवाज फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दी थी. गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी देसी शादी वाली फील है. इसमें एक लड़की के ससुराल जाने से पहले के मजाक और परिवार के सदस्यों को लेकर की जाने वाली नोकझोंक को बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है.
श्रीदेवी ने एक्सप्रेशन और डांस से मचाया तहलका
इस गाने में श्रीदेवी की एक्टिंग देख उनके फैंस दीवाने हो गए थे. इस गाने में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, डांस स्टेप्स और शरारती अंदाज लोगों को भा गया था. श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन डांसर-एक्ट्रेसेस में गिना जाता है और ‘चांदनी’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ये साबित किया था कि एक्टिंग में उनका कोई सानी नहीं है. ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ में उनका चुलबुला अंदाज देख, थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठा था. गाने को आज भी सुनते ही श्रीदेवी का वो चुलबुला अंदाज आंखों के आगे आ जाता है.
बता दें कि चांदनी का ये गाना ही नहीं, इसके अलावा ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं’, ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’, ‘मितवा’ और ‘लगी आज सावन की’ जैसे गाने भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में श्रीदेवी ने चांदनी का रोल निभाकर न सिर्फ करियर को नई दिशा दी थी, बल्कि यश चोपड़ा के करियर को भी संवारा था. फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके गानों ने भी फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका अदा की थी.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

