@जे0 के0…….

Sonbhadra। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर-शाहपुर गाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार जुम्मन शाह (60) पुत्र स्व. सफीक मोहम्मद निवासी कस्बा वार्ड नंबर 7 कल्लीबहरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जुम्मन शाह महुली से दुद्धी की ओर बाइक से आ रहे थे। कनहर पुल से पहले नए बैरियर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे ट्री गार्ड से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और घटना की सूचना 112 पुलिस टीम व परिजनों को दी गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व परिजन घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी ले गए। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि जुम्मन शाह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





