@जे0 के0……

Sonbhadra । कस्बा दुद्धी में व्यापार मंडल एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर के बाहर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में हाल ही में दिवंगत हुए क्षेत्र के तीन सम्मानित नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में दिवंगत संतोषी (51 वर्ष) निवासी दुद्धी, जो नमक एवं गुड़ के व्यवसाय से जुड़े थे, मिथिलेश उर्फ पप्पू मद्धेशिया, पुत्र फागू मद्धेशिया, निवासी रामनगर, जो पान व्यवसायी थे, तथा लीलावती जायसवाल (लगभग 81 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी जायसवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा समाज एवं व्यापारिक क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, मंत्री जितेंद्र मौर्य, संदीप गुप्ता, शिवकुमार हलवाई, राजेश, अनुपम चौरसिया प्रवीण जायसवाल,राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।





