@जे0 के0…….

Sonbhadra । दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की सक्रियता और सूझबूझ ने एक और हत्या को बचा लिया।दुद्धी थाना क्षेत्र के महुआरिया गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद जिस तरह दुद्धी पुलिस सक्रिय हुई उससे एक और बरदात होने से बच गई।
पुलिस ने पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या के आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी में सक्रियता दिखाई इसलिए एक और वारदात होने से बच गया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के सामने जिस तरह राज उगला उसे सुन एक बार तो पुलिस के भी हाथ -पाँव फुल गए।पत्नी के आशिक की हत्यारोपी युवक ने बताया कि इसको मौत के घाट उतारने के बाद वह अपनी पत्नी को भी मौत की घाट उतारने की योजना बना लिया था लेकिन दुद्धी इंस्पेक्टर की सूझबूझ और समय रहते की गई कार्रवाई के कारण एक और बड़ी वारदात होने से बच गई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी का महुआरिया निवासी एक व्यक्ति के साथ कथित संबंध था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने महुआरिया पहुंचकर उक्त व्यक्ति को फोन कर बुलाया और साथ में शराब पीकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की आशिक की हत्या के बाद पत्नी की भी निर्मम हत्या की योजना बना रहा था कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

महुअरिया में हत्या की घटना की सूचना मिलने के पश्चात दुद्धी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। आरोपी अपनी पत्नी को भी नुकसान पहुँचाने की योजना बना रहा था, किंतु कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर उसे समय रहते हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस तत्परता से एक अन्य संभावित अनहोनी को टाल दिया गया।पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सक्रियता को लेकर आम जनमानस में चर्चा तेज हैं और लोग कह रहे हैं कि पुलिस इस तरह सक्रिय रहे तो बड़े से बड़े अपराधी भी घटना करके बच नही सकता।