@जे0 के0……

Sonbhadra। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वगीश कुमार शुक्ला ने अवगत करााया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून 2026 को कर दिया गया है।

अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में आमजन के निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई हैं। जनपद के सभी पात्र मतदाता संबंधित कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।





