• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: श्रावस्ती में रेप आरोपी का हुआ एनकाउंटर, हाथरस में बुजुर्ग दंपति की हत्या

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: श्रावस्ती में रेप आरोपी का हुआ एनकाउंटर, हाथरस में बुजुर्ग दंपति की हत्या


कानपुर में करंट लगने से दो की मौत
कानपुर में शनिवार रावतपुर में करंट की चपेट में दो की हुई मौत के मामले में परिजनों समेत सौ से अधिक लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर रखा शव. फ्लैट मालकिन रीना सिंह के डबल पुलिया स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल पर शव रख कर बैठे. भारी संख्या में पुलिस मौजूद. फ्लैट मालकिन बातचीत करने को नहीं तैयार. पुलिस दोनों को समझाने का कर रही प्रयास. रावतपुर थाना क्षेत्र का मामला.

श्रावस्ती: रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े कपड़ों की बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और भागते हुए पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है.

हाथरस: घर में बुजुर्ग दंपती की हत्या, डबल मर्डर से सनसनी
हाथरस में घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई. मृतकों में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. मामला कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में आगरा रोड का बताया जा रहा है.

अयोध्या: पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप
अयोध्या में यश पेपर मिल के पानी साफ करने वाले केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. परिजनों ने कंपनी के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल की है.

रायबरेली: महिला अस्पताल में मारपीट, वार्ड बॉय पर तीमारदार को पीटने का आरोप
रायबरेली के जिला महिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि वार्ड बॉय ने एक तीमारदार के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला अस्पताल का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: MSME अनुदान के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ में MSME की SC/ST अनुदान योजना के तहत अनुदान दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन यूनिट ने सेंट्रल SC/ST हब लखनऊ के मैनेजर रवि ओरन और आउटसोर्सिंग कंपनी के बैंकिंग प्रोफेशनल विवेकानंद वर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ मड़ियांव थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. लखनऊ के आशीष कुमार ने पानी का प्लांट लगाने के लिए 25 लाख रुपये के अनुदान के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रजनीखंड-आशियाना शाखा में आवेदन किया था. बैंक ने प्लांट के निरीक्षण और रिपोर्ट के लिए SC/ST हब को पत्र भेजा था.

प्रयागराज: चिराग पासवान आज से यूपी में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज प्रयागराज से यूपी में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. वह परेड मैदान में शाम 4 बजे ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे. पार्टी यूपी में युवाओं और जेन-जी से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी तैयारी कर रही है. कार्यक्रम में यूपी प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती के साथ पार्टी के कई विधायक और बिहार सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे. पार्टी के पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के मुताबिक, पार्टी युवाओं को केंद्र में रखकर यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

कासगंज: अमांपुर को बड़ी सौगात, 47 करोड़ से बनेगा सहावर बाईपास
कासगंज में अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के सहावर कस्बे को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए करीब 47 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नया बाईपास बनाया जाएगा. बाईपास बनने के बाद भारी वाहनों को कस्बे के बाहर से गुजारा जा सकेगा, जिससे मुख्य बाजार और अंदरूनी रास्तों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है. अक्सर जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को परेशानी होती थी, ऐसे में नए बाईपास से एंबुलेंस की आवाजाही भी सुगम होगी. ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा और व्यापारिक गतिविधियों के साथ कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा.

एटा: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, मौत
एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. युवक के गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मामला कोतवाली नगर क्षेत्र की नई बस्ती का है.

अलग-अलग मामलों में नौ दोषियों को कठोर कारावास की सजा
अदालत ने अलग-अलग मामलों में नौ दोषियों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है. अलीगढ़ के यशपाल सिंह को 20 साल कठोर कारावास और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा मिली. हाथरस के विवेक और अलीगढ़ के शिशुपाल को 15-15 साल कठोर कारावास और 2-2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई. बल्लभगढ़, हरियाणा के नीरज सैनी, मथुरा के विपिन पंडित उर्फ विपिन शर्मा, अलीगढ़ के नीरज गुप्ता, अलीगढ़ के नीरज कुमार उर्फ बिट्टू, आगरा के रिंकू शर्मा और हाथरस के पंकज शर्मा को 10-10 साल कठोर कारावास की सजा दी गई है. इन सभी पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

हनुमान अंश में जिस धुन पर गाकर फेमस हुए सुनील लोधी, एक फल से बना है वाद्य यंत्र, जानिए कैसे होता है तैयार

Next Post

Vibe Vs Daayra BOC: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की वीकेंड पर लगी लॉटरी, करीना कपूर की ‘दायरा’ हुई पस्त, निकला दम

Next Post
Vibe Vs Daayra BOC: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की वीकेंड पर लगी लॉटरी, करीना कपूर की ‘दायरा’ हुई पस्त, निकला दम

Vibe Vs Daayra BOC: कुणाल खेमू की 'वाइब' की वीकेंड पर लगी लॉटरी, करीना कपूर की 'दायरा' हुई पस्त, निकला दम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.