• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘धुरंधर’ के बाद फिर धुआंधार अवतार में रणवीर सिंह, रग्ड लुक से ‘प्रलय’ लाएंगे ‘बाबा’, कहानी भी है और धांसू

Admin by Admin
September 8, 2026
in मनोरंजन
0
‘धुरंधर’ के बाद फिर धुआंधार अवतार में रणवीर सिंह, रग्ड लुक से ‘प्रलय’ लाएंगे ‘बाबा’, कहानी भी है और धांसू


Last Updated:September 08, 2026, 14:20 IST

Ranveer Singh’s Pralay look Leaked: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटेंड है. अब फिल्म के सेट से रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उनका लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. लीक हुए विजुअल्स में रणवीर दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. उनका यह रफ और रग्ड अंदाज कुछ फैंस को उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की याद दिला रहा है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' के बाद फिर धुआंधार अवतार में रणवीर सिंह, अब 'प्रलय' लाएंगे 'बाबा'Zoom

रणवीर सिंह मुंबई में अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग कर रहे हैं.

नई दिल्ली. ‘धुरंधर’ में अपने दमदार और रग्ड अवतार से दर्शकों पर छाप छोड़ने के बाद रणवीर सिंह अब ‘प्रलय’ में भी कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर दाढ़ी और लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं. उनका यह लुक देखते ही फैंस को ‘धुरंधर’ की याद आ गई है. हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी और किरदार अलग हैं, लेकिन रणवीर का इंटेंस अवतार दोनों में एक कनेक्शन जरूर बना रहा है.

फिल्म ‘प्रलय’ में रणवीर एक ऐसे किरदार में दिखेंगे, जो बिगड़ते हालात के बीच अपने अस्तित्व के लिए जूझता नजर आएगा. यानी ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर फिर एक बार बड़े पर्दे पर धुआंधार अंदाज में ‘प्रलय’ लाने की तैयारी में हैं.

रग्ड लुक से ‘प्रलय’ लाएंगे ‘बाबा’

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बाल और लंबी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं. सेट हर तरफ से तबाही जैसे मंजर का संकेत दे रहा है. रणवीर से साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आ रही हैं, जिनके कंधे पर एक बैग है. वहीं तबाही के मंजर से भरी सड़क पर चलते रणवीर ने सामने बैग टांग रखा है और उनके कंधे पर एक बच्चा भी नजर आ रहा है. खासतौर पर रणवीर के लंबे बालों और दाढ़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है

मेकर्स नहीं खोल रहे सीक्रेट

हालांकि, ‘प्रलय’ के मेकर्स ने फिल्म और रणवीर के किरदार से जुड़ी ज्यादातर जानकारी अभी सीक्रेट रखी है. ऐसे में सामने आए सेट विजुअल्स ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. रणवीर का यह लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ‘धुरंधर’ वाले अवतार से भी की जा रही है. हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी और किरदार अलग हैं.

जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है प्रलय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ की कहानी मुंबई में सेट एक सर्वाइवल स्टोरी है. फिल्म की कहानी दुनिया खत्म होने जैसे हालात के बीच आगे बढ़ती है, जहां किरदारों को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. शहर में हालात बिगड़ने के साथ लोगों के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है. फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट में बतौर एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं. फिल्म को बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

इस बार रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन

‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी. कल्याणी को हाल ही में ‘लोकाह: चैप्टर 1-चंद्रा’ के जरिए काफी चर्चा मिली है. रणवीर और कल्याणी की यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सेट से लीक हुए रणवीर के लुक ने इसकी चर्चा जरूर तेज कर दी है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2026, 14:20 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. ‘आयुष आपके द्वार’ से पहुंची स्वास्थ्य सेवा, निःशुल्क शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

Next Post

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Next Post
Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.