@जे0 के0……

Sonbhadra। सहाय निदेशक मत्सय ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना हेतु अर्ह कोई मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को अच्छादि करने के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http:fisher.up.gov.in दिनांक 08.06.2026 से खोला गया है ।

आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 28.06.2026 है योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण व विज्ञापन विभागीय पोर्टल http:fisher.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य द्वितीय तल विकास भवन सोनभद्र पर सम्पर्क कर सकते है।





