@जे0 के0……

Sonbhadra । आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिवस मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए।





