संवाददाता@कुंजबिहारी यादव……
— ससुराल में पती ने लगाया फांसी पत्नी की संदिग्ध मौत

रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में मंगलवार की रात में पती ने फांसी लगाकर और पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को सुबह गांव की महिलाओं ने बुलाया तो घर से कोई आवाज नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने शोर शराबा किया, मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने रायपुर थाना पुलिस व 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों पति-पत्नी मंगलवार को ही यहां आए थे ।यह सब कैसे हुआ कोई पता नहीं, मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय विकास निवासी ग्राम गुरौटी थाना पन्नूगंज अपने पत्नी 27वर्षीय आरती और एक बच्चे के साथ अपने रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रायपुर ससुराल में बाइक से आया था ।

विकास फांसी पर लटका है और उसकी पत्नी चारपाई पर है, लड़की के मूंह और नाक से सफेद गाज निकाल हुआ था, दोनों की मौत हो गई है । उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। उच्चाधिकारियों और मृतको के परिवार आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। लड़की के माता-पिता अपने दो लड़कियां और एक लड़के को लेकर बाहर रहते हैं दोनों पति-पत्नी के परिवार को सूचना दिया गया है।
मृतक के एक लड़का है जो करीब 4 वर्ष का है वह घर में अकेला है कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।






