• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पीवी सिंधु का तूफानी आगाज, 29 मिनट में जीता पहला मुकाबला, विश्व चैंपियनशिप में रचेंगी इतिहास!

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
पीवी सिंधु का तूफानी आगाज, 29 मिनट में जीता पहला मुकाबला, विश्व चैंपियनशिप में रचेंगी इतिहास!


नई दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला एकल के पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेम में हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने ऐतिहासिक छठे पदक की दावेदारी का शानदार आगाज किया. नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय स्टार ने सोफिया की चुनौती से आसानी से पार पाते हुए 21-7, 21-11 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधु ने महज 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया. वह शुरुआत से ही मुकाबले में हावी रहीं और अपने अनुभव तथा धैर्यपूर्ण खेल से सोफिया को लगातार दबाव में रखा. सिंधु ने पहले गेम में ब्रेक तक 11-2 की मजबूत बढ़त बना ली थी, जिसके बाद उन्होंने आसानी से गेम अपने नाम कर लिया.

दूसरे गेम में नोबल ने बेहतर चुनौती पेश की और एक समय सिंधु को कड़ी टक्कर देती दिखी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त हासिल कर ली.

सिंधु ने इसके बाद प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. शानदार ड्रॉप शॉट और दमदार स्मैश के जरिए उन्होंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और नेट के पास शानदार बैकहैंड ड्रॉप के साथ मैच समाप्त किया. सिंधु के नाम अब तक विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हैं, उन्होंने 2019 में स्वर्ण पदक जीता था.

मौजूदा प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचते ही उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाएगा और वह विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में छह पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी. अब तक केवल दो अन्य खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं.

Advertisement
Advertisement

चीन के महान पुरुष खिलाड़ी लिन डैन ने पांचों पदक स्वर्ण के रूप में जीते, जबकि उनकी हमवतन झाओ युनलेई ने मिश्रित युगल में तीन और महिला युगल में दो खिताब अपने नाम किए हैं. सिंधु अगले दौर में कनाडा की वेन यू झांग से भिड़ेंगी. झांग ने पहले दौर में बुल्गारिया की स्टेफानी स्टोएवा को 21-7, 21-19 से शिकस्त दी.

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज पर 21-9, 21-13 से आसान जीत के साथ अभियान शुरू किया. भारतीय जोड़ी के सामने अगले दौर में अमेरिका की 16वीं वरीय लॉरेम लैम और एलिसन क्विन्ह की चुनौती होगी.

टूर्नामेंट में भारत की ओर से पहला मुकाबला खेलने उतरे हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली. भारतीय जोड़ी के खिलाफ पुरुष युगल के पहले दौर में स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने 16-21, 4-6 से पिछड़ने के बाद मुकाबला छोड़ दिया.

हरिहरन और अर्जुन की टक्कर अब कोरिया की 15वीं वरीय मिन ह्युक कांग और डोंग जू की से होगी. कोरिया की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी. पांचवीं वरीय स्टार भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को भी पहले दौर में बाई मिली है. वे दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल की जोड़ी से भिड़ेंगे.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

राजेश खन्ना से शाहिद कपूर तक की 7 फिल्में, जिन्हें भजनों ने बनाया ब्लॉकबस्टर, एक ने ‘शोले’ को दी टक्कर

Next Post

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र को CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर पुलिस ने 5 लाख रुपये जमा करने को कहा

Next Post
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र को CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर पुलिस ने 5 लाख रुपये जमा करने को कहा

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र को CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर पुलिस ने 5 लाख रुपये जमा करने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.