संवाददाता@विशाल टंडन..

रॉबर्ट्सगंज नगर निवासी हिमांशु सेठ ने एक व्यक्ति पर आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में भुगतान से मुकर जाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हिमांशु सेठ के अनुसार उनकी पहचान बछौंधा निवासी मोहम्मद आजम से थी।
आरोप है कि मोहम्मद आजम ने मेन रोड से सटी आवासीय जमीन दिलाने का आश्वासन देकर दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच नगद, ऑनलाइन भुगतान, सोने की चेन तथा अन्य माध्यमों से कुल 5 लाख 30 हजार रुपये प्राप्त किए। जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन तय तिथि पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

पीड़ित का कहना है कि लगातार मांग करने पर आरोपी ने मार्च 2026 में 5 लाख रुपये के भुगतान के लिए दो चेक दिए। दोनों चेक मई 2026 में बैंक में प्रस्तुत किए गए, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण वापस लौट आए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने भुगतान का आश्वासन देते हुए समय मांगा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा।
हिमांशु सेठ ने प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए आरोपी से 5 लाख रुपये की धनराशि दिलाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस बारे मे थाना रॉबर्ट्सगंज प्रभारी ने बताया की मामले की विवेचना की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





